नारी शक्ति वंदन जागरूकता रैली निकाली

नारी शक्ति वंदन जागरूकता रैली निकाली

रोहतक, गिरीश सैनी। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में एक जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

संयोजक डॉ. सविता मलिक, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. सोफिया व अनीता ने बताया कि रैली कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर जाट कॉलेज होते हुए वापस कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज में नारी सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। सभी ने समाज में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।