सांसद कुमारी सैलजा और धर्मबीर सिंह ने दिवंगत उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि

सांसद कुमारी सैलजा और धर्मबीर सिंह ने दिवंगत उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कुमारी सैलजा और सांसद धर्मबीर सिंह ने हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के छोटे भाई उमराव सिंह के निधन पर शोक जताया है। उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए दोनों सांसदों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी कमी सदा खलेगी।

दिवंगत उमराव सिंह के निधन पर शोक जताने वालों में विधायक उमेद पातुवास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, अनिल सैनी, दीपेश सारासर, जगत सिंह बाढ़डा, एडवोकेट आनंद सिंह, सुमित शर्मा, अरुण सर्राफ, मनीराम सरोहा, एडवोकेट दुष्यंत कलकल, डॉ सुधीर डागर, पूर्व सरपंच मेवा सिंह, श्रमिक नेता सुमेर धारणी, पूर्व सरपंच युद्धवीर सहित अय गणमान्य शामिल रहे।