मिनी संसद में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश, युवाओं ने लिया संकल्प
रोहतक, गिरीश सैनी। माय भारत रोहतक द्वारा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी परम राठी ने बताया कि विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मिनी संसद के माध्यम से नशा मुक्ति सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पोस्टर, भाषण, संवाद और समूह चर्चा के जरिए युवाओं ने नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।
इस दौरान युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Girish Saini

