जिला परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक 19 अक्टूबर कोः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला परिषद रोहतक के उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए अब 19 अक्टूबर को विशेष बैठक होगी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बैठक की नई तिथि निर्धारित करते हुए आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 के तहत पहले यह बैठक 14 अक्टूबर को निर्धारित थी, लेकिन न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। अब बैठक 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन की पहली मंजिल स्थित डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। संबंधित सदस्यों और अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Girish Saini

