कचरे से ऊर्जा उत्पादन की तकनीकों से रूबरू हुए एमडीयू के विद्यार्थी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में बुधवार को अपशिष्ट से ऊर्जा विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेंटर फॉर स्किल एंड वोकेशनल एजुकेशन तथा यूआईईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के आरएमआईटी विवि के शोधार्थी अरशद अली ने विद्यार्थियों से शोध अनुभव साझा किए।
उन्होंने अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उचित तकनीकों से कचरे को उपयोगी ऊर्जा में बदलकर ऊर्जा की मांग पूरी करने के साथ प्रदूषण भी कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
सेंटर निदेशक प्रो. प्रभाकर कौशिक ने तकनीकी दक्षता के साथ व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल पर जोर दिया। प्रो. दीपक छाबड़ा और डॉ. रविंदर कुमार सहदेव ने आभार व्यक्त किया।

Girish Saini

