एमडीयू नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ चुनावः दो पैनलों में सीधा मुकाबला, 28 को मतदान

प्रधान पद पर विकास अहलावत और फूल कुमार बोहत आमने-सामने

एमडीयू नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ चुनावः दो पैनलों में सीधा मुकाबला, 28 को मतदान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू गैर-शिक्षण कर्मचारी संघ चुनाव में कर्मचारी सांझा मंच और कर्मचारी सुरक्षा मंच के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों पैनलों ने विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर 2026 को होगा।

चुनाव अधिकारी सुरेश पाल राठी द्वारा जारी वैध नामांकन सूची के अनुसार, कर्मचारी सांझा मंच से प्रधान पद पर विकास अहलावत ‘गोल्डी’, उपप्रधान पद पर संजीव कुमार, महासचिव पद पर नरेश कुमार, सह-सचिव पद पर सुनील सैनी और कोषाध्यक्ष पद पर योगेश बलाना चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, कर्मचारी सुरक्षा मंच ने प्रधान पद के लिए फूल कुमार बोहत, उपप्रधान के लिए प्रेम कुमार सजवाण, महासचिव के लिए हरि प्रकाश भारद्वाज, सह-सचिव के लिए रणधीर सिंह ‘चीकू’ और कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. राजेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

कार्यकारिणी समिति के विभिन्न श्रेणियों में भी उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक नामांकन और दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। चुनाव चिह्न शाम चार बजे तक आवंटित किए जाएंगे।