नए शैक्षणिक सत्र के लिए एमडीयू के हॉस्टल प्रॉस्पेक्टस का विमोचन, ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई से
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए विवि के छात्रावास का प्रॉस्पेक्टस जारी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना विवि की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बॉयज और गर्ल्स छात्रावास के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई से शुरू होंगे।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने छात्रावास में सुरक्षा, स्वच्छता, अध्ययन कक्ष, खेल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले। उन्होंने कहा कि विवि का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पूनिया, चीफ वार्डन (गर्ल्स) प्रो. सपना गर्ग, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Girish Saini 


