एमडीयूः विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर काउंसलिंग 27 अगस्त को

एमडीयूः विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर काउंसलिंग 27 अगस्त को

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में बीपीएड, एमपीएड, एमएड, जूलॉजी और चार वर्षीय बीबीए की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी।

बीपीएड के लिए सुबह 7 से 9 बजे तक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक काउंसलिंग होगी। एमपीएड की काउंसलिंग सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। शिक्षा विभाग में एमएड की छह रिक्त सीटों के लिए फाइनल फिजिकल काउंसलिंग होगी। वहीं, इमसार के चार वर्षीय बीबीए और जूलॉजी की रिक्त सीटों के लिए भी 27 अगस्त को ही फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।