एमडीयूः सांख्यिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 जुलाई तक, इंटरव्यू 30 को

एमडीयूः सांख्यिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 जुलाई तक, इंटरव्यू 30 को

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने सांख्यिकी एवं डेटा साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 अथवा नियमित भर्ती होने तक की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को 57,700 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। भर्ती में 2 पद अनारक्षित, 1 ओएससी, 1 डीएससी और 1 बीसीए श्रेणी के लिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन, बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां 27 जुलाई शाम 5 बजे तक सहायक कुलसचिव (स्थापना शाखा, टीचिंग), एमडीयू कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

कुलसचिव ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों का वॉक-इन-इंटरव्यू 30 जुलाई को सुबह 9.00 बजे रजिस्ट्रार कमेटी रूम, एमडीयू में होगा। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधार पर होगी और इंटरव्यू के लिए टीए/डीए देय नहीं होगा।