एमडीयूः बीटेक की रिक्त सीटों पर दाखिले 14 सितंबर तक

एमडीयूः बीटेक की रिक्त सीटों पर दाखिले 14 सितंबर तक

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बीटेक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 14 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

यूआईईटी निदेशक प्रो विनीत सिंगला ने बताया कि बीटेक- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआईएमएल), बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

सभी शाखाओं के लिए काउंसलिंग 3, 11 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग की खाली सीटों के लिए 7 से 10 सितंबर तक अतिरिक्त काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी एमडीयू की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।