भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल के विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा: रंजीत सिंह ढिल्लो 

पुष्पिंदर सिंघल को सम्मानित करने का सिलसिला अभी जारी 

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल के विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा: रंजीत सिंह ढिल्लो 

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के नवनियुक्ति जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल की नियुक्ति  के बाद शहर के पार्टी कार्यकर्ताओं व धार्मिक जगत के लोगों का पुष्पिंदर सिंघल को सम्मानित करने का सिलसिला अभी जारी है। इसी कड़ी में आज लुधियाना अकाली दल के जिला अध्यक्ष,पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लो अपने अकाली दल के साथियों सहित जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल को सन्मानित करने गए। अकाली दल के गुरमीत सिंह कुलार,अकाली दल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह डंग,पार्षद मनप्रीत सिंह मन्ना द्वारा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल को पुष्प देकर एवं सिरोपा डालकर सम्मानित किया किया गया। 
इस मौके पर भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा और अन्य अकाली-भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
अकाली दल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ढिल्लो ने नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में अकाली -भाजपा पार्टिया अच्छा काम करेगी।