74वें स्वतंत्रता दिवस पर मनोरंजन कालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

सभी क्रांतिकारियों को किया नमन 

74वें स्वतंत्रता दिवस पर मनोरंजन कालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जालंधर: 74वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष में पूर्व मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया ने अपने निवास के बाहर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उन सभी क्रांतिकारियों को नमन किया जिनकी बदौलत देश आज़ाद हुआ I 

कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 धारा निरस्त करके जम्मू - कश्मीर का पूर्ण  विलय करके देश की एकता और  अखंडता को मज़बूत किया है और अयोधया में श्री राम मंदिर का शिलान्यास करके देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया हैI मोदी सरकार एक नया भारत बनाने की कल्पना को पूरा करने के लिए दिन रात नीतिया बनाने में  कार्य कर रहे हैंI 

इस अवसर पर पूर्व मेयर सुरिंदर महे, विजय कालिया  मनजिंदर सिंह चट्ठा, पार्षद,  राजेश जैन, सचिव जिला भाजपा अनिल सच्चर, प्रदेश सचिव, अशोक सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, अजय जगोता, विनय सभरवाल, पुनीत शुक्ला, गुरमीत सिंह निक्का, भगत मनोहर लाल, सकुल महाजन, जगजीत सिंह, विपन शर्मा, सुदर्शन मोंगिया, कांत क़रीर, दीपक जोड़ा, वरिंदर अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, डॉ रमेश कम्बोज, नरेश अरोड़ा, अजय महंत, संदीप कुमार, विशाल महाजन, कमलेश कुमार, वेद रतन एवं अन्य उपस्थित थेI