भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण विषयक व्याख्यान आयोजित

भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण विषयक व्याख्यान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग द्वारा शुक्रवार को भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

भारतीय तटरक्षक से सेवानिवृत आईजी कुलदीप श्योराण ने बतौर मुख्य वक्ता यह व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता कड़ी मेहनत से होकर गुजरता है और विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आई.जी. श्योराण ने विभिन्न आयामों के साथ भारत की सुरक्षा चुनौतियों के विकास के परिपेक्ष के बारे में बात की। उन्होंने आज की शिक्षा प्रणाली में उपनिवेशित सोच और साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग, खुफिया और पुलिस की भूमिका, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भारत की भूमिका जैसे कारकों के बारे में भी चर्चा की।  उन्होंने इस क्षेत्र में करियर अवसरों बारे भी विस्तार से बताया। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में महिलाओं के योगदान एवं उनके करियर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।

रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डा. एस.पी. वत्स ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। प्राध्यापक डा. प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा आभार जताया। इस दौरान डा. प्रोमिला, डा. परमजीत सिंह समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।