कुशाग्र कश्यप  बने भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना के 15वें  जिला अध्यक्ष

पेशे से कुशाग्र कश्यप एडवोकेट हैं व पिछड़े वर्ग से संबंधित रखते हैं 

कुशाग्र कश्यप  बने भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना के 15वें  जिला अध्यक्ष
कुशाग्र कश्यप को सन्मानित करते जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल व युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर व सिरोपा डाल कर सन्मानित किया ।

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व युवा मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष भानु प्रताप से विचार विमर्श करने के बाद कुशाग्र कश्यप को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नया जिला अध्यक्ष बनाया। भाजयुमो के नए अध्यक्ष  कुशाग्र कश्यप पहले युवा मोर्चा में एक बार जिला उपाध्यक्ष,एक बार युवा मोर्चा के प्रैस सचिव व एक बार वार्ड न 76 से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके है। भाजयुमो के नए जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप पेशे से एडवोकेट हैं व पिछड़े वर्ग से संबंधित रखते हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल व युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर व सिरोपा डाल कर सन्मानित किया। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की कुशाग्र कश्यप एक जमीनी कार्यकर्ता हैं जो भाजयुमों का जिला अध्यक्ष बने यह केवल भाजपा में ही संभव है।

इस मौके पर लुधियाना भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,यशपाल जनोत्रा,जिला महामंत्री राम गुप्ता ,कांतेदु शर्मा ,जिला सचिव सुरिंदर बाली,मंडल प्रधान संदीप वधवा,प्रैस सचिव डॉ.सतीश कुमार,राजेश कश्यप,लकी शर्मा,अभिषेक सिंगल,वरिंदर वर्मा,गौरव कालिया उपस्थित थे !