कपिल सिब्बल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर को नागरिकता कानून पर दिखाया  आईना: तरूण चुघ 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर का नागरिकता पर विधानसभा में प्रस्ताव  असवैधानिक व संघीय ढांचे पर आघात

कपिल सिब्बल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर को नागरिकता कानून पर दिखाया  आईना: तरूण चुघ 
तरूण चुघ।

चण्डीगढ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मन्त्री तरूण चुघ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल व सलमान खुर्शीद द्वारा नागरिकता कानून सीएए भारत के सभी राज्यों में लागू हेने की वकालत करके अपनी ही पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के फैसले को गैर सवैधानिक कदम करार दे दिया है। 

चुघ ने कहा की सिब्बल का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि खुद उनकी पार्टी सीएए का विरोध कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सेनिया गांधी ,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इसे वापस लेने की मांग की है। 

चुघ ने कहा की यदि सीएए पास हो गया है तो कोई राज्य यह नहीं कह सकता है कि मैं इसे लागू नही करूंगा। यह संभव नही है और यह असंवैधानिक भी है। 

चुघ ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून राज्य सूची का नही ,बल्कि केन्द्रीय सूची का विषय है। यही कारण है कि राज्यों को इसे लागू करना ही होगा। उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नही है। इसे अनुच्छेद 254 के तहत लागू करना प्रत्येक राज्य व केन्द्र शाषित प्रदेशों के लिये जरूरी है। 

चुघ ने कहा की नागरिकता कानून देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिये नही है। उन्होनें कहा की कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार द्वारा विधानसभा में पारित प्रस्ताव गैर कानूनी ही नही अपितु पंजाब की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात करने का घिनौना प्रयास है। 

चुघ ने पंजाब के राज्यपाल श्री बी.पी. सिंह बदनौर से मांग करते हुये कहा की पंजाब विधानसभा द्वारा पारित गैरकानूनी प्रस्ताव को संज्ञान में लेकर सविधान की धारा 254 के अधीन केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय सांसद में पारित कानून को लागू करवाने का निर्देश देकर भारतीय संविधान की मर्यादा का संरक्षण करें।