रोहतक में रोजगार मेला 19 अक्टूबर को, 12वीं पास से स्नातकोत्तर तक युवाओं को मौकाः डीसी

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंडल रोजगार कार्यालय, रोहतक द्वारा 19 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि मेला सुबह 9:30 बजे लघु सचिवालय के हॉल नंबर 301 में लगेगा।

रोहतक में रोजगार मेला 19 अक्टूबर को, 12वीं पास से स्नातकोत्तर तक युवाओं को मौकाः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंडल रोजगार कार्यालय, रोहतक द्वारा 19 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि मेला सुबह 9:30 बजे लघु सचिवालय के हॉल नंबर 301 में लगेगा।

मेले में रोहतक सहित आसपास के जिलों के 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, स्नातक और स्नातकोत्तर युवा भाग ले सकेंगे। इसमें 2 से 3 नियोजक संस्थानों के शामिल होने की संभावना है, जो विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के अनुरूप रिक्त पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

उपायुक्त ने युवाओं से मेले में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी हरियाणा रोजगार विभाग की वेबसाइट hrex.gov.in पर पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें आगामी रोजगार मेलों की जानकारी भी मिल सके।