बास्केटबॉल के दोनों वर्गों में जाट कॉलेज चैंपियन, हैंडबॉल में डीएन कॉलेज ने मारी बाजी

बास्केटबॉल के दोनों वर्गों में जाट कॉलेज चैंपियन, हैंडबॉल में डीएन कॉलेज ने मारी बाजी

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में इंटर कॉलेज बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। बास्केटबॉल के लड़के और लड़कियों, दोनों वर्गों में जाट कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

बास्केटबॉल के दोनों वर्गों में विवि शिक्षण विभाग की टीम दूसरे और डीएन कॉलेज हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। हैंडबॉल के लड़कों के वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज ने पहला, राजकीय पीजी कॉलेज ने दूसरा और यूटीई ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में डीएन कॉलेज हिसार प्रथम और राजकीय पीजी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने खेलों को बढ़ावा देने में विवि के योगदान को भी रेखांकित किया। इस दौरान खेल निदेशालय के डीन प्रो. आशीष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और खेल पर्यवेक्षक मौजूद रहे।