इंटर कॉलेज लॉन टेनिस में जाट कॉलेज और एमकेजेकेएम ने दर्ज की जीत
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालय लॉन टेनिस (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता में छह मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में जाट कॉलेज, रोहतक ने यूटीडी एमडीयू को 3-1 और टीआरजीसी सोनीपत को 2-0 से हराया। सैनी कॉलेज, रोहतक ने सीडीआरजेएम बुटाना तथा टीआरजीसी सोनीपत ने पं. एनआरएस कॉलेज, रोहतक को समान 3-1 के अंतर से पराजित किया। अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ ने सीपीएएस एमडीयू गुरुग्राम को 2-0, जबकि एमकेजेकेएम, रोहतक ने अग्रवाल कॉलेज को 2-0 से हराया।
मुख्यातिथि ओम प्रकाश मोर ने खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini

