यूएचएसआर में इनोवेशन चैलेंज आज, युवाओं को पेटेंट और स्टार्टअप के गुर सिखाएंगे विशेषज्ञ

पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि (यूएचएसआर) में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया जाएगा। स्टार्टअप हरियाणा के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की सोच विकसित करना है।

यूएचएसआर में इनोवेशन चैलेंज आज, युवाओं को पेटेंट और स्टार्टअप के गुर सिखाएंगे विशेषज्ञ

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि (यूएचएसआर) में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया जाएगा। स्टार्टअप हरियाणा के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की सोच विकसित करना है।

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक एलटी-1 हॉल में ई टू इनोवेट विषय पर तकनीकी सत्र होगा। एमडीयू के डीन आर एंड डी एवं फार्मास्युटिकल साइंसेज संकाय के डीन प्रो. हरीश दुरेजा बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों और युवा शोधकर्ताओं को नए विचार विकसित करने, पेटेंट प्रक्रिया समझने तथा नवाचार को जनहित से जोड़ने के बारे में बताएंगे।

कार्यक्रम आयोजक, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के नोडल अधिकारी डॉ. मंजूनाथ बी.सी. के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देकर स्टार्टअप और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समन्वयक डॉ. उमेश यादव और एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. विपुल यादव आयोजन सहयोग कर रहे हैं।