एमडीयू में एचकेआरएन कर्मचारियों ने उठाई वेतन बढ़ाने की मांग

एमडीयू में एचकेआरएन कर्मचारियों ने उठाई वेतन बढ़ाने की मांग

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के रोज गार्डन में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेकर विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की तथा आगामी रणनीति तय की।

कर्मचारियों ने महंगाई को देखते हुए न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक वेतन अथवा समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई। उन्होंने न्यूनतम 20 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, अतिरिक्त कार्य के लिए नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर भत्ता, होली-दिवाली बोनस और एलटीसी देने की मांग भी रखी।

इसके अलावा एचकेआरएन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने, 10 वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति देने तथा विवि परिसर में क्वार्टर उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में महिला कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। योगेंद्र, योगेश, जयवीर, विजय, अजय, विपिन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।