समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथाशीघ्र निदान के दिए निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये गए।
नगराधीश अंकित कुमार ने समाधान शिविर में पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ राजपाल चहल के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निपटारा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें तथा उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। इस दौरान डीएमसी जितेंद्र सिंह, एलडीएम महावीर प्रसाद, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविरों में जन समस्याएं सुनी गई।

Girish Saini 

