डॉ. हेडगेवार जयंती पर स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित

डॉ. हेडगेवार जयंती पर स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन के अवसर पर डॉ. हेडगेवार स्मारक सोसायटी (रजि.), रोहतक द्वारा एक स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय हुडा कॉम्पलेक्स स्थित माधव कुंज में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने आमजन की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की, जिसमें फिजिशियन परामर्श, आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी, बीएमडी (हड्डी जांच), बीपी एवं शुगर परीक्षण शामिल रहे। रक्तदान शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम संयोजक रमेश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।