कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा एफएपी कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमार और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने किया।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ वरुण अरोड़ा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

इस शिविर में 750 परिवारों को गोद लिया गया और 167 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग और दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं की सेवाएं प्रदान करने के साथ ही प्रयोगशाला जांच और औषधि वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु जांगड़ा, सरपंच अजय देशवाल, सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रिया सहित सामुदायिक चिकित्सा विभाग के पीजी रेजिडेंट्स ने शिविर संचालन और प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई।