गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डॉ. आदित्य बतरा के निधन पर शोक जताया

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डॉ. आदित्य बतरा के निधन पर शोक जताया

रोहतक, गिरीश सैनी। गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हरियाणा के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य बतरा के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने शोक संदेश में डॉ आदित्य बतरा के निधन को अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि डॉ आदित्य बतरा ने अपनी असाधारण प्रतिभा, उत्कृष्ट चिकित्सा कौशल और सेवा भाव से चिकित्सा जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उन्होंने हजारों हृदय रोगियों को नया जीवन प्रदान कर मानवता की सेवा में जो योगदान दिया वह सदैव स्मरणीय रहेगा।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से डॉ बतरा ने जो सामाजिक प्रतिबद्धता दिखाई, वह युवा चिकित्सकों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनका असमय इस संसार से जाना चिकित्सा जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

गुजरात के महामहिम राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों व सहयोगियों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।