पैरामेडिकल विद्यार्थियों को क्लिनिकल ट्रेनिंग देगा जीजेयू, एमओयू हुआ

पैरामेडिकल विद्यार्थियों को क्लिनिकल ट्रेनिंग देगा जीजेयू, एमओयू हुआ

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि और राजा राममोहन राय एजुकेशन फाउंडेशन के बीच पैरामेडिकल विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, क्लिनिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

एमओयू पर फाउंडेशन के निदेशक यशपाल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कुलपति प्रो. विजय कुमार, कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन प्रो. ओपी सांगवान और चिकित्सा विज्ञान संकाय के डीन प्रो. सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कुलपति ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देकर पेशेवर दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा। इसके तहत मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण व इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।