जीजेयू के शिक्षकों व शोधार्थियों को हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद से मिले 3.83 करोड़ रूपये के 19 शोध प्रोजेक्टस
कुलपति ने शोधार्थियों को सौंपे शोध परियोजनाओं के स्वीकृत पत्र।
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि शिक्षक की पहचान शोध से ही बनती है। शोध समाज व राष्ट्र उपयोगी होना चाहिए।
विवि के शिक्षकों व शोधार्थियों को हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद से प्रदेश में सर्वाधिक 19 शोध प्रोजेक्ट मिले हैं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सोमवार को शोध परियोजनाएं प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को शोध प्रोजेक्ट स्वीकृति पत्र सौंपे। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, प्रो स्नेहलता, प्रो. सुजाता सांघी व प्रो. अलका शर्मा मौजूद रहे।
इन शोध प्रोजेक्ट स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कुलपति ने कहा कि हरियाणा प्रदेश शोध में देशभर में अग्रणी पहचान बना रहा है। ये सभी शोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत/2047 के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शोध परियोजनाएं प्राप्त करने वाले शिक्षकों व शोधार्थियों से कहा कि वे अपने साथी शिक्षकों को भी इस प्रकार की परियोजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी शोध परियोजनाएं प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को बधाई दी।
शोध परियोजनाओं के स्वीकृत पत्र प्राप्त करने वालों में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं डीन आर एंड डी डा. नीरज दिलबागी, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. सपना ग्रेवाल व डा. मंजू यादव, एचएसबी के प्रोफेसर व डीन फैकल्टी ऑफ लॉ डॉ. राजीव कुमार, फिजिक्स विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. हरदेव एस. सैनी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीता बेनीवाल व डॉ. सुनील कुमार, एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. अनीता सिंह, फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की प्रोफेसर एवं एसोसिएट डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. अर्चना कपूर, फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. समृद्धि, डा. रेखा राव व डॉ. विक्रम जीत, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. मोहित कुमार, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. प्रियंका दलाल व डा. सरदूल सिंह सहित फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की छात्रा प्रीति, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी नवदीप, वासुदेव व सोबित, इकोनॉमिक्स विभाग के शोधार्थी अनिल व मुकेश शामिल हैं।
Girish Saini 


