जीजेयूः सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

जीजेयूः सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इन कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित सेवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। इस दौरान कुलसचिव डा. विजय कुमार भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश कुमार व लैब टेक्नीशियन सतीश कुमार शामिल हैं।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सेवानिवृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति वहां कार्यरत कर्मचारियों की लगन व मेहनत का परिणाम होती है। विवि के प्रारंभिक काल से अथक मेहनत करने वाले इन कर्मचारियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी और उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की। सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। सेवानिवृत कर्मचारियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विवि अधिकारी, कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।