मानसरोवर कॉलोनी में विराजे गणपति

मानसरोवर कॉलोनी में विराजे गणपति
Source: IANS

रोहतक, गिरीश सैनी। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मानसरोवर कॉलोनी द्वारा कॉलोनी के पार्क में सातवां गणपति महोत्सव 27 अगस्त से 2 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को पदाधिकारियों व कॉलोनी वासियों ने विघ्नहर्ता गणपति को कलश यात्रा उपरांत विधि विधान से पूजा अर्चना कर पंडाल में विराजमान किया।

 

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मानसरोवर कॉलोनी के प्रधान धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान सुबह-शाम पंडाल में गणपति आरती होगी। सायंकाल भंडारे के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी।