निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 29 मार्च को

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 29 मार्च को

रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा 29 मार्च रविवार को प्रातः 10 से 2 बजे तक स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित जेपी नारंगी देवी होम्योपैथिक व फिजियोथेरेपी चेरिटेबल सेंटर में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन करेंगे। शिविर की अध्यक्षता समाजसेवी राजेन्द्र बंसल करेंगे। इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा स्त्री कैंसर रोग, जनरल मेडिसिन, गेस्ट्रो, हड्डी रोग, नि शुल्क स्तन कैंसर जांच, चर्म रोग आदि की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित की जाएगी।