पूर्व सीएम हुड्डा ने दिवंगत उमराव सिंह के निधन पर शोक जताया

पूर्व सीएम हुड्डा ने दिवंगत उमराव सिंह के निधन पर शोक जताया

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के छोटे भाई उमराव सिंह के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सहित अन्य कई नेताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत उमराव सिंह मान के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

दिवंगत उमराव सिंह के निधन पर शोक जताने वालों में आईएएस कैप्टन मनोज कुमार, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शशि परमार, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, एसडीएम मनोज दलाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक, जींद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, धर्मबीर गोयत, इनेलो नेता विजय पचगांव, एडवोकेट बलवान सिंह, नवीन सैनी, राजेश शर्मा बंटी, रामभगत यादव आदि शामिल रहे।