एमडीयू के पांच फैकल्टी सदस्य और एक शोधार्थी रिसर्च ग्रांट के लिए चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने एमडीयू के पांच फैकल्टी सदस्यों और एक शोधार्थी को हरियाणा राज्य रिसर्च फंड (एचएसआरएफ) के तहत रिसर्च ग्रांट के लिए चुना है।
प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के तौर पर रिसर्च ग्रांट के लिए चुने गए फैकल्टी सदस्यों में प्रो. हरीश दुरेजा (फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग), प्रो. दर्शना चौधरी (बायोटेक्नोलॉजी सेंटर), प्रो. सीमा राठी (कॉमर्स), डॉ. निधि (एमडीयू-सी पास) और डॉ. वनिता रोज़ (शिक्षा विभाग) शामिल हैं। शोधार्थी रिंपी (एम फार्मेसी) को भी रिसर्च ग्रांट के लिए चुना गया है।
प्रो. हरीश दुरेजा को 32 लाख रुपये, प्रो. दर्शना चौधरी को 31 लाख रुपये, प्रो. सीमा राठी को 18 लाख रुपये, डॉ. निधि को 14 लाख रुपये, डॉ. वनिता रोज़ को 7 लाख रुपये और रिंपी को 2.95 लाख रुपये की रिसर्च ग्रांट मिली है।
कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित फैकल्टी सदस्यों और शोधार्थी को बधाई देते हुए कहा कि विवि प्रशासन विवि में शोध के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।
उल्लेखनीय है कि को-इन्वेस्टिगेटर के रूप में प्रो. हरीश दुरेजा के साथ प्रो. के.के. शर्मा (माइक्रोबायोलॉजी), प्रो. सीमा राठी के साथ डॉ. जितेंद्र कुमार (इमसार), डॉ. निधि के साथ प्रो. संदीप मलिक (आईएचटीएम) व डॉ. माधुरी हुड्डा (शिक्षा विभाग, डॉ. वनिता रोज़ के साथ शोधार्थी कपिल व गोदजिता शामिल हैं। वहीं, शोधार्थी रिंपी के रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रो. गोविंद सिंह सुपरवाइजर हैं।
Girish Saini 


