फर्स्ट ऐड एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में वाईआरसी एवं एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय फर्स्ट ऐड एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
बतौर मुख्य वक्ता, फर्स्ट ऐड ट्रेनर विष्णु मित्तर सैनी ने विद्यार्थियों को फर्स्ट ऐड और डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने डमी की सहायता से विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक उपचारों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान डॉ. राजेश, डॉ. शालू, डॉ. नीलम सहित वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Girish Saini 

