बागवानी विभाग द्वारा गांव सुनारिया में किसान गोष्ठी आयोजित

बागवानी विभाग द्वारा गांव सुनारिया में किसान गोष्ठी आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार किसानों को कृषि के सहायक धंधे अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संबंधित विभागों द्वारा गांव में किसान गोष्ठी आयोजित कर उन्हें विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है और उन्हें कृषि के साथ-साथ अन्य सहायक धंधे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उद्यान विभाग द्वारा सुनारिया गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने गत दिनों कृषि से संबंधित विभागों की बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि वे किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस किसान गोष्ठी में गांव के किसानों को आगामी वर्षा ऋतु के दौरान फलदार पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। विभाग के अधिकारियों ने किसानों को वर्षा ऋतु से पहले की जाने वाली तैयारियों ले-आउट तैयार करने व गड्ढे इत्यादि खोदने बारे विस्तृत जानकारी दी।