नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत विस्तार व्याख्यान एवं शपथ समारोह आयोजित

नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत विस्तार व्याख्यान एवं शपथ समारोह आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत लाल नाथ हिंदू कॉलेज में एक विस्तार व्याख्यान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रजनी कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल, एनएसएस सेल, छात्र कल्याण विभाग, आरआरसी, यूओपी, वाईआरसी तथा राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा रोहतक पुलिस तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रोहतक के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अन्य वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए कितना घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उपस्थित जन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. हर्षिता, डॉ. ज्योति, डॉ. शालू, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. चंदना, डॉ. ऋचा, डॉ. ममता, डॉ. श्रुति, मधु विज, मौसम, ललिता सहित अन्य मौजूद रहे।