हर भावना का अपना महत्व, इनसाइड आउट फिल्म से छात्राओं ने सीखा मानसिक स्वास्थ्य का पाठ
रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को इनसाइड आउट फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को भावनाओं, मानसिक स्वास्थ्य और स्मृति के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की कथावाचक शाइनी हुड्डा ने खुशी, उदासी, डर और गुस्से जैसी भावनाओं के विचारों, व्यवहार और यादों पर पड़ने वाले प्रभाव को समझाया। उन्होंने कहा कि हर समय खुश रहना जरूरी नहीं है। सभी भावनाएं महत्वपूर्ण हैं और उन्हें समझना, स्वीकार करना व सम्मान देना चाहिए। इस दौरान सरिता, दिशा और दिव्यांशी सहित छात्राएं मौजूद रही।

Girish Saini

