ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक द्वारा एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से एक ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर आयोजित किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ बस में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राजेश जैन और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि गुगनानी ने किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में 40 ईएनटी मरीजों और 30 डेंटल मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान राजीव जैन, सन्नी निझावन सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

