संतुलित आहार से एनीमिया की रोकथाम पर जोर
सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में महिला प्रकोष्ठ द्वारा पोषण एवं एनीमिया जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांपला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कोमल सिंघानिया ने विद्यार्थियों को एनीमिया के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
डॉ. कोमल ने बताया कि शरीर में आयरन, विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड की कमी एनीमिया के प्रमुख कारणों में शामिल है। इससे बचाव के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और पोषक तत्वों की कमी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
डॉ. अंकिता बेनीवाल ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini

