गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद युवाओं को श्रीमद्भागवत गीता के जीवनोपयोगी सिद्धांतों से अवगत करांएगे
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सक्षम युवा, समर्थ भारतः गीता का दिव्य मार्गदर्शन विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन 9 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:30 बजे विवि के जे.सी. बोस सेमिनार हॉल नं. 1 में किया जाएगा।
बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज युवाओं को श्रीमद्भागवत गीता के जीवनोपयोगी सिद्धांतों से अवगत कराते हुए उन्हें सकारात्मक, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित में समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई करेंगे। विवि प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों एवं आमजन से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभान्वित होने का आह्वान किया है।

Girish Saini 

