आस्ट्रेलिया की लाइब्रेरी को सौंपी गई डा.जवाहर धीर की मॉं पर लिखी पुस्तक
सांसद पोलाईन रिचर्ड की उपस्थिति में हुआ समारोह
फगवाड़ा: विगत दिनों आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए एक समारोह में,जो स्मार्ट क्लब आफ मेलबर्न द्वारा बाला-बाला कम्युनिटी सेंटर क्लाइड नार्थ, मेलबर्न में आयोजित किया गया में भारत के नामवर साहित्यकार डॉ जवाहर धीर की नई पुस्तक 'मॉं कभी मरती नहीं' को वहां की लाइब्रेरी को स्मार्ट क्लब के अध्यक्ष राजिंदर ढींगड़ा द्वारा सौपा गया।
इस अवसर पर एक अन्य सांसद कैसेंडरर फर्नांडों ने पुस्तक पर हस्ताक्षर किए और कहा कि। मॉं इस सृष्टि को बनाने वाली है। एक मॉं के कारण ही हम सब इस संसार में आए । हम सबको मॉं का सम्मान करना चाहिए। सांसद पोलाइन रिचर्ड ने पुस्तक मॉं कभी मरती नहीं लाइब्रेरी को सौंपते समय कहा कि भारत के साहित्यकार डॉ जवाहर धीर बधाई के पात्र हैं जो उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर पुस्तक का सम्पादन किया है। साहित्यकार डॉ जवाहर धीर ने
आस्ट्रेलिया की इस लाइब्रेरी से जुड़े सभी लोगों का उस शानदार पहल के लिए आभार व्यक्त किया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजिंदर ढींगड़ा ने गत माह अपने भारत भ्रमण पर डा.जवाहर धीर से आस्ट्रेलियन लाइब्रेरी के लिए पुस्तक की प्रतियां प्राप्त की थीं। इस अवसर पर अध्यक्ष राजिंदर ढींगड़ा के साथ सचिव मुमताज़ मकबूल,पंकज डांग, सुरजीत लांबा एडवोकेट,परवीन कुकरेजा,संधू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

City Air News 

