डॉ. अजय शर्मा भारतेन्दु हरिश्चंद्र भाषा सम्मान से सम्मानित

डॉ. अजय शर्मा भारतेन्दु हरिश्चंद्र भाषा सम्मान से सम्मानित

जालंधर, 20 जनवरी, 2023: माईक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से आज 20 जनवरी डॉ. अजय शर्मा  जी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर  भारतेन्दु हरिश्चंद्र भाषा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। वहीं 2023 को बैंक ऑफ बड़ौदा , क्षेत्रीय कार्यालय , जालंधर के संयोजन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), जालंधर की 22वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), जालंधर के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ बड़ौदा , क्षेत्रीय कार्यालय , जालंधर के क्षेत्रीय प्रमुख, देव राज बंसवाल द्वारा की गई।  

इस अवसर पर भारत सरकार , गृहमंत्रालय , राजभाषा  के उप निदेशक (कार्यान्वयन) कुमार पाल शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा, अंचल कार्यालय , चंडीगढ़ के उप अंचल प्रमुख राजे भास्कर एवं अंचल राजभाषा प्रभारी  मोनिका सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।  बैठक में सभी सदस्य बैंकों में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा की गई तथा समिति की अर्द्ध - वार्षिक पत्रिका "नव प्रयास" का विमोचन भी किया गया।  

इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), जालंधर के अध्यक्ष देव राज बंसवाल द्वारा लेखक डॉ. अजय शर्मा  जी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर भारतेन्दु हरिश्चंद्र भाषा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।