स्कूल को आवश्यक सामग्री भेंट की

स्कूल को आवश्यक सामग्री भेंट की

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गोहाना रोड स्थित बाल वाटिका शिक्षा भारती स्कूल, चमारिया में रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान क्लब के प्रधान विजय तायल सहित नितिन तायल, विनोद जैन, विनय गोयल, नरेश जैन, सुशील जैन व राजीव जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

क्लब की ओर से स्कूल की आवश्यकतानुसार इनवर्टर व बैटरी, एलईडी टीवी, वाटर डिस्पेंसर, स्पीकर, बैठने के लिए मैट, अलमारी आदि भेंट की गई। स्कूल प्रबंधक समिति से रामचरण सिंगला, एस.के. गुप्ता व प्राचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।