माता की चौकी में भक्ति के रंग, पुस्तक का विमोचन

माता की चौकी में भक्ति के रंग, पुस्तक का विमोचन

रोहतक, गिरीश सैनी। नव दुर्गा माता मंदिर (सती मंदिर) में मां भगवती की चौकी एवं पुस्तक विमोचन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

अतिथियों ने पुस्तक की लेखिका एवं संपादिका डॉ. शालू जुनेजा और सह-संपादक विकास जुनेजा को शुभकामनाएं दी। डॉ. शालू जुनेजा ने पुस्तक की विषयवस्तु और उद्देश्य की जानकारी साझा की। मंदिर प्रधान प्रवीण निझावन ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मोनिका मिगलानी ने मंच संचालन किया।