कांग्रेस सह प्रभारी बघेल ने कार्यकर्ताओं से छात्रों की गूंज और एसआईआर अभियान को गंभीरता से लेने का आह्वान किया

कांग्रेस सह प्रभारी बघेल ने कार्यकर्ताओं से छात्रों की गूंज और एसआईआर अभियान को गंभीरता से लेने का आह्वान किया

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव एडवोकेट जितेन्द्र बघेल ने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का भी आह्वान किया।

सह प्रभारी बघेल ने कहा कि लगातार पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी से युवा वर्ग निराश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं तथा उनके अधिकारों, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष सुशील धानक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सोमवीर सिंह व कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, संगठन महासचिव आनंद कुमार, सुनील दुरेजा, रणधीर सिंह, प्रवीण चेयरमैन, डॉ. ओमप्रकाश, सुरेंद्र परमार, दलीप सिंह सांगवान, शीशराम यादव, श्याम सुंदर, महेश सैनी, सविता श्योराण, सुमन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।