पूर्व सीपीएस रणसिंह मान के भाई उमराव सिंह के निधन पर शोक का सिलसिला जारी

पूर्व सीपीएस रणसिंह मान के भाई उमराव सिंह के निधन पर शोक का सिलसिला जारी

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के भाई उमराव सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।

 

उनके एम.सी. कॉलोनी, दादरी स्थित निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक सुनील सांगवान, पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, इनेलो जिलाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला, शांति सेना के प्रमुख संपूर्ण सिंह, जिला परिषद प्रमुख मंदीप डालावास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सांगवान, फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट, एडवोकेट फतेह सिंह श्योराण, एडवोकेट बलवान सिंह, मास्टर ताराचंद सांगवान, हसला प्रधान महेंद्र मान, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप गांधी, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।