कॉलेज छात्राओं ने किया एमडीयू के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण

कॉलेज छात्राओं ने किया एमडीयू के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय वैश्य महिला महाविद्यालय की छात्राओं के एक दल ने एमडीयू के भूगोल विभाग स्थित जियो गैलरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं के दल का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिविन्ध्या ने किया।

भूगोल विभाग की कार्यवाहक विभागाध्यक्ष प्रो. बीनू सांगवान ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें विभाग की शैक्षणिक व शोध गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जियो गैलरी का भ्रमण कर विभिन्न भौगोलिक व वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन किया। प्रो. सचिंद्र सिंह, प्रो. रेनू आर्या और डॉ. राजेश कुमार एवं शोधार्थियों ने विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनके महत्व के बारे में बताया।