सीएमबीटी का छात्र ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी के लिए चयनित, 2.80 लाख रुपये मासिक फेलोशिप मिलेगी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के पूर्व छात्र सुबोध सोनी का चयन ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हुआ है। उन्हें इस दौरान प्रतिमाह 2.80 लाख रुपये की फेलोशिप मिलेगी।
सीएमबीटी में आयोजित सम्मान समारोह में निदेशक डॉ. हरि मोहन और प्राध्यापकों प्रो. अमिता सुनेजा डंग और डॉ. अनिल कुमार ने सुबोध को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दी। सुबोध ने इस दौरान विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

