एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन, रोहतक के कमान अधिकारी कर्नल एस.के. बिजारणिया के नेतृत्व में लाल नाथ हिंदू कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 40 कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी ऑफिसर डॉ.राजेश के दिशा निर्देशन में कैडेट्स ने सर्वप्रथम पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें अंडर ऑफिसर हिमानी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण पर शपथ दिलाई गई। अंत में लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण बचाओ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए हिंदू शिक्षण संस्थान के प्रधान सुदर्शन धींगड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी।
City Air News 

