सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने विशेष बच्चों संग मनाई राखी
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को।
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने विधवा आश्रम और अर्पण इंस्टीट्यूट का दौरा किया। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अर्पण संस्था में उन्होंने विशेष बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उनसे राखी बंधवाई।
सीजेएम डॉ. खान ने बताया कि 12 सितंबर को रोहतक कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवा सकते हैं।

Girish Saini 

