नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को दिलवाई शपथ

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को दिलवाई शपथ

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में स्थानीय गांधी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया गया।

विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों व स्टाफ को नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलवाई गई तथा स्वयं के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी हर प्रकार के नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि जिला में तीन नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे है, जिनमें नशे से पीड़ित व्यक्तियों का इलाज करवाया जा रहा है।