डबल पार्क में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, महा अष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु
रोहतक, गिरीश सैनी। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की आराधना के पर्व दुर्गा पूजा के तहत रविवार को मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क कम्युनिटी सेंटर में महा-अष्टमी की पूजा-अर्चना की गई। बंगाली समुदाय द्वारा आयोजित उत्सव में मां दुर्गा के गौरी स्वरूप की विधिवत पूजा कर फल, फूल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। पश्चिम बंगाल से आए पुरोहितों ने दुर्गा स्तुति और मंत्रोच्चारण किया। श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उत्सव के तहत शाम को संध्या आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मां दुर्गा की आराधना की।

Girish Saini

